रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जिले में देश के सबसे बड़े
महायज्ञ के लिए नेता वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयास कर रहे
है।वही बसपा सरकार में बनाई गई कांशीराम कालोनी के रहने वाले लोगो ने
कालोनी में वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है।लोगो की मुख्य परेशानियां जल
भराव,कालोनी में कोई नाला नही है।गंदगी की भरमार,लैट्रिन टैंक का बन्द होना
जिससे आम जन मानस परेशान चल रहा था। कालोनी की गलियों में आवारा पशु घूमते
रहते है जो गली बहुत अधिक गंदगी फैलाते हैं।नगरपालिका से कोई भी सफाई
कर्मचारी झाड़ू लगाने व कूड़ा उठाने नही आता है।नालियो की सफाई न होने के
कारण मच्छर बहुत अधिक पैदा हो गए जिनके काटने से कई प्रकार की बीमारियां
लोगो के शरीर मे पैदा हो गई है।सड़क के विकास के लिए चेयरमैन से बात की गई
तो उन्होंने भी काम कराने का अस्वाशन देकर मामला रफा दफा कर दिया जाता
था।जिससे नाराज वोटरों ने अपने अधिकार को दिखाना शुरू कर दिया ।लोगो का
कहना है जब तक सफाई व्यवस्था सही नही की जाएगी कोई भी आदमी वोट नही डालेगा
पहले काम कराओ फिर वोट की बात करो । जिससे अधिकारियों हाथ पांव फूल गए
थे।लेकिन उनको समझाने के बाद मामला शांत हो सका है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।