कानपुर - होली पर अपनी आँखों का रखे ध्यान.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

कानपुर - होली पर अपनी आँखों का रखे ध्यान..

 

 ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

 शंकर सर्जिकल  सेंटर बिरहाना रोड में नेत्र परीक्षण  शिविर में डा सोनिया दमेले नेत्र सर्जन ने परीक्षण किया डा सोनिया दमेले ने बताया कि होली का त्योहार नजदीक है. मौज मस्ती और होली के हुडदंग में इस बात का ध्यान रखना, कि रंग आपकी आंखों को नुकसान न पहुंचाए। स्किन केयर तो हम क्रीम या तेल लगाकर कर लेते है लेकिन आंखों की सुरक्षा कैसे की जाएं इसके बारे में पता ही नहीं होता जिसका परिणाम होता है कि कैमिकल भरा रंग आंखों में जाने की संभावना बढ़ जाती है यदि कोई खतरनाक केमिकल आंखों में चला गया तो कहीं इस होली में लेने के देने न पड़ जाएं। होली के दौरान अधिकतर प्राइवेट अस्पताल बंद रहते हैं, अधिकतर डॉक्टर भी छुट्टी पर होते हैं और उनके फोन भी बंद होते हैं इसीलिए बचाव में ही समझदारी है। रंगों से खेलते वक्त आप इन टिप्स के जरिये रख सकते हैं आंखों का ध्यान नारियल तेल की कुछ मात्रा लेकर अपने चेहरे और खास तौर से आंखों के आसपास अच्छी तरह से लगाएं। यह रंग को आसानी से आसानी से निकालने में मदद करेगा, वह भी बि‍ना किसी नुकसान के। सबसे अच्छा तरीका है, सनग्लास यानि धूप का चश्मा लगाना। इससे आपकी आंखें रंगों एवं उनसे होने वाले दुष्प्रभाव से सुरक्षित रहेंगी और होली भी अच्छे से खेल सकेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।