कानपुर - ईवीएम मशीन और वी वी पैड के मास्टर ट्रेनर के रूप में दिया गया प्रशिक्षण.. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 19 March 2019

कानपुर - ईवीएम मशीन और वी वी पैड के मास्टर ट्रेनर के रूप में दिया गया प्रशिक्षण..



  ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता

मंगलवार को रावतपुर स्थित विकास भवन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों से आये 110 अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया।इन अधिकारियों को आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ईवीएम मशीन और वी वी पैड के मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण किया गया ।यह मास्टर ट्रेनर आगामी चुनाव में पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम मशीन और वी वी पैड का प्रशिक्षण देंगे।जिलाधिकारी ने मास्टर ट्रेनर्स से कहा कि मशीन के विषय मे गहनता से प्रशिक्षण कर लें. ताकि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी के साथ साथ मुख्य विकास अधिकारी,जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।