उन्नाव - प्रसपा का हमला .... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 24 March 2019

उन्नाव - प्रसपा का हमला ....

रिपोर्ट - उमेश शुक्ला

यूपी के उन्नाव में  शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी की बैठक सुंदर पैलेश में हुई।जहाँ पार्टी द्वारा उन्नाव से सांसद उम्मीदवार  अधिवक्ता सतीश शुक्ला  को बनाया गया ।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं में आपस में बातचीत हुई |इस बैठक में लोहिया पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे |वही कुछ समय बाद प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के  राष्ट्रीय महासचिव पत्रकारो से रूबरू हुए और जमकर बयानबाजी की और पूछे गए सवाल की चुनाव में नेता जी की आपके पक्ष में क्या भूमिका रहेगी तो उन्होंने कहा की नेता जी आइडियालाजी पर ही हम लोग राजनीतिक मैदान पर है अगर असली में कोई नेता जी का कोई वारिस है तो आदरणीय शिवपाल सिंह यादव साहब है और हम लोग उन्ही की नीतियों पर जा रहे है |
 


प्रदेश में कितनी सीटे जीतने की आशा लेकर आये है तो उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता तो आदरणीय शिवपाल सिंह यादव को वो विश्वसनीय व्यक्तित्व है तो उन पर विश्वास करे इसीलिए हम लोग बहुत भारी मात्रा में लोक सभा की शीटे जीतेंगे |वही मंच पर से कार्यकताओ को संबोधित करते हुए प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने बीजेपी के फायर ब्रांड नेता को आड़े हाथ लिया और उनकी तुलना आतंकवादी से कर दी उन्होंने ये भी कहा की भारतीय जनता पार्टी अपनी पार्टी में एक आतंकवादी से नहीं निपट सकते है तो बॉर्डर के ऊपर इतने बड़े आतंकवादियो से कैसे निपटेगी | साक्षी जी किसी के नहीं है आजतक इन्होने कहा लोधियो का विकास किया लोधी मरे जा रहे है रो रहा है शायद ही इनको कुछ परसेंट वोट दे दे वरना एक लोधी इनको वोट नहीं देगा |वही पूछे गए सवाल की प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी किस एजेंडे को लेकर आएगी उन्होंने कहा की हम किसानो से लेकर के मजदूरों से लेकर के और जो झुग्गी झोपडी में जो रह रहे है ई रिक्शा जो चला रहे है जिनके पास रोजी रोटी के साधन नहीं है उन सबके लिए हम योजनाये लाकर के जो हमारा घोषणा पत्र है घोषणा पत्र के आधार के ऊपर हम चुनाव में जा रहे है |

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।