कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर 500 ग्राम सोने संग एक हिरासत में, इस तरह अपने शरीर में छिपा कर ले जा रहा था दिल्ली शनिवार शाम को इंडिगो के विमान 6ई 991 से वाराणसी से दिल्ली की यात्रा करने जा रहे संजीव कुमार मिश्रा के पास से एयरपोर्ट कर्मचारियों ने 500 ग्राम सोना पकड़ा।संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि उसने सोने के चार टुकड़ों को निजी अंग में
ब्लैक कार्बन और टेप से लपेट कर रखा था। सुरक्षा जांच के बाद वह टॉयलेट गया
और निजी अंग से बाहर सोने की पट्टी को निकाला और हैंड बैग में रखा। वह
बोर्डिंग के लिए आगे बढ़ा। बोर्डिंग गेट पर एयरलाइंस की ओर से जांच होती
देख वह घबरा गया। उसने एयरलाइंस कर्मियों से रेस्ट रूम जाने की बात कही।
वहां मौजूद इंडिगो स्टाफ और सीआईएसएफ ने उसके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। विमान के टॉयलेट का उपयोग करने के लिए कहा। पकड़े जाने के डर से उसने असामान्य व्यवहार शुरू कर दिया और अपने बैग को दूसरे बैग से बदलने और अन्य जुगाड़ लगाने में लग गया।उसकी संदिग्ध गतिविधि पर एयरलाइंस और सुरक्षा कर्मियों ने उसकी गहन जांच की। उसके छोटे हैंड बैग में से चार गोल्ड बार मिले। आवश्यक कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी गई। संजीव को सोने के साथ कस्टम विभाग के अधिकारी वाराणसी लेकर आए हैं। पूछताछ, नापतौल के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।