लम्भुआ/सुल्तानपुर - फिल्म अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का लम्भुआ में जोरदार स्वागत हुआ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 March 2019

लम्भुआ/सुल्तानपुर - फिल्म अभिनेता ब्रिजेश त्रिपाठी का लम्भुआ में जोरदार स्वागत हुआ...





 रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव

 भोजपुरी व हिन्दी फिल्म जगत के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का लम्भुआ में माल्यार्पण कर लोगों ने उनका स्वागत किया। फिल्म अभिनेता श्री त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वर्तमान समय में लखनऊ में उनकी दो हिन्दी फिल्म लैला मजनू की शूटिंग चल रही है, जिसमें लैला के पिता का रोल निभा रहा हूं। वर्ष 1979 से वह फिल्मी जगत में अपना कदम रखे और संघर्षों के बीच आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कहा कि फ़िल्म में काम करना मेरी शौक नही था सिर्फ संजोग था मै पढ़ाई नही करना चाहता सिर्फ पढ़ाई छुट जाने के चक्कर मे मै मुम्बई चला गया, श्री त्रिपाठी सुलतानपुर जनपद के अखण्ड नगर के रहने वाले हैं। पत्रकारों के साथ उन्होंने अपने फिल्मी जीवन की तमाम यादों को ताजा किया। उन्होंने बताया कि वह अब तक लगभग ढाई सौ से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। लंभुआ की धरती से उनका काफी लगाव रहा है। अभिनेता श्री त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी काम हो अगर उसमें इंसान लगन के साथ लगता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। मौके पर पत्रकार समाज सेवी लक्ष्मण गांधी, विकास श्रीवास्तव ,जितेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल पांडे, राजकुमार यादव, ऋषभ त्रिपाठी, धर्मेंद्र मिश्रा, उमेश शर्मा, पवन, दिग्विजय मिश्रा,बृजेश गौड आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।