गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन से पूरा देश स्तब्ध ... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 18 March 2019

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन से पूरा देश स्तब्ध ...

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पूर्व रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री गोवा श्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु पूरे देश के मन को शोक संतप्त करके महाप्रयाण पर चले गये। श्री पार्रिकर के प्रयाण से राष्ट्र की अपूर्णीय क्षति हुई है। माँ भारती ने आज अपने प्रिय पुत्र को खोया है। कैंसर जैसी भयानक बिमारी से जुझते हुए भी अपने दायित्वों के प्रति कत्र्तत्य निष्ठा का निर्वहन करने वाला जुझारू जीवट व्यक्तित्व हम सभी को दुखी करके चला गया। उत्तर प्रदेश को उन्हें सांसद के रूप में चुनने का गर्व है। उनका सम्पूर्ण जीवन राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में, आदर्श नेता के रूप में, ईमानदार और निष्ठावान व्यक्त्तिव के रूप में सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। प्रदेश भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता की ओर से श्री पर्रिकर को श्रद्धासुमन अर्पित करता हूॅ।
 

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, संजीव बालियान, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी, डॉ. समीर सिंह, डॉ0 चन्द्रमोहन, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. मनोज मिश्र, मनीष शुक्ला, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं सत्य प्रकाश जी, अशोक तिवारी ने भी दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।