वाराणसी जिले में दो दिन पड़ेंगे वोट... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 12 March 2019

वाराणसी जिले में दो दिन पड़ेंगे वोट...


 कैलाश सिंह विकास ब्यूरो 

लोकसभा चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक जिले में लोकसभा चुनाव के लिए दो दिन वोट डाले जाएंगे। छठें चरण में मछलीशहर संसदीय सीट के लिए पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के वोटर 12 मई को मतदान करेंगे। वहीं सातवें चरण में चंदौली व वाराणसी संसदीय सीटों से जुड़े सात अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता 19 मई को वोट डालेंगे।



पूर्वांचल में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होगा। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में छठें व सातवें चरण में चुनाव होंगे। छठें चरण में आजमगढ़ सदर, लालगंज (आजमगढ़), जौनपुर, भदोही व मछलीशहर संसदीय सीट पर वोटिंग होगी। वहीं, सातवें चरण में वाराणसी, चंदौली, बलिया, सलेमपुर, गाजीपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र व राबर्ट्सगंज सीट पर वोट डाले जाएंगे। वाराणसी संसदीय क्षेत्र में जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में केवल शहर दक्षिणी, उत्तरी, कैंटोमेंट, रोहनियां व सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र आते हैं।  पिंडरा विधानसभा क्षेत्र मछलीशहर तथा शिवपुर और अजगरा विधानसभा क्षेत्र चंदौली संसदीय सीट से जुड़े हैं।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।