महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने कहा कि देश के
विकास के नाम पर थोथा प्रलाप करने वाली भाजपा अब लोकसभा चुनाव में विकास का
मुददा छोडकर राष्ट्रवाद का झूठा मुखौटा दिखाने का प्रयास कर रही है। जिन
कर्णधारों ने देश को अपनी नीतियों के फलस्वरूप दस साल पीछे ढकेल दिया हो
वहीं लोग छदमवेश धारण करके राष्ट्रवादी बनने का असफल प्रसास कर रहे हैं। डाॅ0
अहमद ने कहा कि 5 साल तक सीमा पर धीरे धीरे करके हजारों लोग शहीद होते रहे
और देश के स्वयंभू कर्णधार कहलाने वाले लोग विदेशो मे भ्रमण करते रहे और
देश का हजारों करोड रूपया विदेष घूमने के बहाने बर्बाद होता रहा। ताजुब है
कि पांच साल तक ये देश भक्ति कहां सोती रही। वास्तविकता यह है कि 2014 के
लोकसभा चुनाव में जिन घोषणाओं पर वोट ले करके सरकार बनाई उनमें से एक भी
घोषणा पत्र अमल नहीं हो सका। अयोध्या के राम मन्दिर से लेकर निर्मल गंगा
परियोजना के साथ साथ प्रतिवर्ष 2 करोड नौकरियां और विदेषों का कालाधन 100
दिन में वापस लाने और प्रत्येक नागरिक के खाते में 15-15 लाख भेजने के नारे
और प्रलोभन धरे के धरे रह गये। चुनावी वर्ष में उ0प्र0 में सपा बसपा रालोद
के गठबंधन से हार का रास्ता देखकर भाजपा ने राष्ट्रवाद की शरण लेना
प्रारम्भ किया है। रालोद
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आसन्य लोकसभा चुनाव में गठबंधन की अप्रत्याषित
विजय होगी क्योंकि उ0प्र0 में विगत 4 उपचुनावों में गठबंधन ने भाजपा के बडे
बडे किले ध्वस्त कर दिये हैं। उ0प्र0 की जनता ने चै0 चरण सिंह, डाॅ0
भीमराम अम्बेडकर एवं डाॅ0 राममनोहर लोहिया के सिद्वान्तों पर चलने वाले
दलों के पक्ष में मतदान करने और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प कर
लिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।