पारम्परिक लोकनाटक कला केन्द्र कोइरीपुर द्वारा दो दिवसी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का हु सफल आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

पारम्परिक लोकनाटक कला केन्द्र कोइरीपुर द्वारा दो दिवसी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का हु सफल आयोजन

 


रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव

कोइरीपुर /सुल्तानपुर पं0 राम आसरे मिश्र शिक्षण संस्थान ( पारम्परिक लोकनाट्य कलाकेन्द्र) कोइरीपुर सुलतानपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रोडक्शन कार्यक्रम की प्रस्तुति में प्रथम दिवस दिन 26/03/2019 को पारम्परिक लोकनाट्य "बेटी बचाओ बेटी पढाओ"  की प्रस्तुति संस्था के गुरू एवं कलाकारों द्वारा बडे ही आकर्षक ढंग से किया गया। जिसमे अवध नरेश एवं फकीरे किसान की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मा0 मुख्य अतिथि प्रबंधक शिवालय इण्डेन गैस सर्विस कोइरीपुर श्री राजेश मिश्र के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम में बाल नृत्यांगना कु0 सौम्या ने कविवर पं0 रामनरेश त्रिपाठी द्वारा रचित ग्रामगीत  "बडा नीक लागे ननद तोर गउँवा"  पर एकल लोकनृत्य किया। जिससे दर्शकगण ताली बजाने पर मजबूर हो गये। कार्यक्रम का संचालन संस्था प्रभारी / अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने अपने बहुचर्चित मुक्तक छन्दों के द्वारा कररहे थे। कार्यक्रम मे संस्था प्रबन्धक रमाकान्त मिश्र सचिव दिनेश शुक्ला, जयशंकर बरनवाल, चन्द्रकान्त बरनवाल, कुँवरकमल बरनवाल रामराज कौशल, रमेश दूवे, राम अकबाल मिश्र, रमापति मिश्र, दिवाकर पाण्डेय, बण्टी मिश्र, सर्वजीत मिश्र , आशिष त्रिपाठी सहित ,पत्रकार अमित जायसवाल के साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग सहित सैकडो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे ।।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।