तहकीकात न्यूज़ डेस्क
आज मोहनलालगंज के बसपा प्रभारी सी0एल0 वर्मा ने बी॰के॰टी॰ के अमराई गांव, धावा, तिवारीगंज, पपनामऊ, जुग्गौर, लौलाई, मल्हौर, लोनापुर आबादी, मलेसेमऊ गांव, चिनहट बाजार के क्षेत्रों मे जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के आयोजन में कहा की भाजपा और कांग्रेस ने पिछली सरकारों के दौरान गरीबों के लिए कुछ काम नही किया भाजपा के 15 लाख की तरह कांग्रेस के 72 हजार देने की घोषणा भी जुमला ही है। किसानों के साथ छलावा हो रहा है, युवाओ को रोजगार के नाम पर नारे दिए जा रहे हैं, अब झूठे वादों से मुक्ति मिलने का समय आ गया है।
वर्मा ने कहा आज हम गरीबी, बेरोजगारी, शिक्षा, महंगाई, सौहार्द जैसे तमाम मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे है क्योकि देश का विकास सही सोच और लगन से होता है, जुमले बाजी से नहीं। भाजपा और कांग्रेस के कुशासन से पीड़ित जनता अब सत्ता परिवर्तन कर बसपा-सपा गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है, और समाज का हर वर्ग आज हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, चाहे जनता को बहकाने की भाजपा लाख कोशिशें कर लें, उनको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।