ब्यूरो गोंडा -राकेश सिंह
गोंडा लोकसभा क्षेत्र से आज अपना दल, कांग्रेस, जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने आज मनकापुर तहसील प्रांगण में सम्मानित बुद्धजीवी तबका वकीलों से मुलाकात कर, जन समर्थन जुटाने की बात कही, और सामंतवाद को खत्म कर गरीबो, किसानों को खुशहाल बनाया जाय, सामंतवाद कभी विकास की बात नही करता है वो कमजोर समाज चाहता है, हमारा मकसद देश खुशहाल हो समता मूलक समाज बने, राहुल का घोषणा पत्र अपने आप मे विकास है, लोगो के खुशहाली के लिए किसान खुशहाल देश खुशहाल, एक बार मौका दे, देश की सत्ता में परिवर्तन आये।
कृष्णा पटेल ने बीरेपुर में जन संपर्क कर जामिया मीनाइया में महबूब मीना शाह से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि कांग्रेस और माननीय राहुल जी के साथ अपना दल गठबंधन में इन तमाम चीजों जो विकास की बेहतर नीतियां और बेहतर भविष्य दिखाई देता है और जो सबसे मुख्य है वो जनता के प्रति पूरी ईमानदारी है जिसका उदाहरण आप तीन राज्यों में घोषणा के हफ्ते भर में ही किसानों का पूरा कर्ज माफ करके दिखा चुके है। न्याय योजना जिसके माध्यम से देश के तमाम गरीब, बेरोजगारों को 72000 रुपये तक कि सहायता मिलेगी जो डॉ सोनेलाल पटेल की वोटर पेंशन के सपने का एक अहम हिस्सा है।
इस मौके पर जिला के प्रमुख कांग्रेस विजय कृष्ण पांडेय, आर बी सिंह पटेल, सरोज प्रसाद pCC सदस्य, एडवोकेट भानु मिश्रा, राजन पाठक, अनिल कुमार द्ववेदी, राधामोहन पांडेय, प्रभात कुमार पांडेय, विनोद कुमार, पवन वर्मा, रिंकू प्रधान, प्रदीप तिवारी, शिव शंकर तिवारी, अनंतराम पटेल, रमा कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।