लखनऊ -तहकीकात न्यूज़ डेस्क
बसपा प्रभारी सी0एल0 वर्मा ने मलिहाबाद क्षेत्र में जनसम्पर्क किया वर्मा ने कहा है कि महागठबंधन ही भाजपा की एकाधिकारवादी नीतियों एवं कुशासन का विकल्प है।
मोहनलालगंज के बसपा प्रभारी सी0एल0 वर्मा ने मलिहाबाद के दुबग्गा, नवीनगर, दौली खेड़ा, कठिंगरा, भलिया चैराहा, बहरू, सैफलपुर, तिलुसवा, गोहरामऊ, काकोरी आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और सी.एल. वर्मा ने कहा भाजपा और इसके नेताओं को किसानों की कतई परवाह नहीं हैं,
वे सिर्फ वोट बटोरने के लिए किसान हित की बात करते हैं और अपना स्वार्थ सधते ही किसानों के साथ धोखाधड़ी करने लग जाते हैं।
लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री को अपने पुराने वादों की याद दिलानी चाहिए। सन् 2014 में जो वादे किए थे उनका हिसाब देना चाहिए। आज किसानों के हितों की कोई बात नहीं करता है।
नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है, नौजवान को बेरोजगार बनाने की साजिश हो रही है, नौकरियों का अकाल है। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हराना हम सबका कर्तव्य है। भाजपा का झूठ का रिकार्ड तो है पर यह भी सच है कि झूठ के पैर नहीं होते हैं।
भाजपा किसी भी सच को पचा नहीं पा रही है। भाजपा के कारनामों से लोग आक्रोशित हैं और वे अब ईवीएम मशीनों के माध्यम से अपना गुस्सा उतारेंगे। आज जनता की आशा-आकांक्षाओं से जुड़ा बहुजन समाज पार्टी -समाजवादी पार्टी -राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन वैचारिक आधार पर बना है और उसकी ताकत से भाजपा में काफी घबराहट है। गठबंधन ही भाजपा की एकाधिकारवादी नीतियों एवं कुशासन का विकल्प है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।