भारतीय जनता पार्टी कल उत्तर प्रदेश में कई जनसभाएं आयोजित करेंगी.... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 2 April 2019

भारतीय जनता पार्टी कल उत्तर प्रदेश में कई जनसभाएं आयोजित करेंगी....

 


 महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी कल उत्तर प्रदेश में कई जनसभाएं आयोजित करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 3 अप्रैल को ब्रेबरा होटल मेरठ में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जबकि दोपहर 2 बजे शहीद राजेन्द्र सिंह स्मारक मैदान किनौनी सिवालखास में बागपत लोकसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में कल 4 बजे लोनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कल 3 अप्रैल को उ0प्र0 में चार चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। श्री मौर्य प्रातः 11 बजे श्रावस्ती लोकसभा में जगजीत इण्टर कालेज इकौना में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। जबकि अपराहन 12.30 बजे बहराइच लोकसभा के अन्र्तगत नवयुग इण्टर कालेज मिहीपुरवा में अनुसूचित वर्ग के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री मौर्य कल दोपहर तीन बजे धौरहरा लोकसभा में चुनावी जनसभा व विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। हरदोई लोकसभा क्षेत्र में भी कल आयोजित होने वाले विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन व चुनावी जनसभा को केशव प्रसाद मौर्य जी संबोधित करेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।