लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने परमपूज्य बाबा साहेब डाॅ॰ भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 14 April 2019

लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने परमपूज्य बाबा साहेब डाॅ॰ भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया


तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

आज 14 अप्रैल 2019 को वर्मा अपने कार्यालय में डाॅ॰ भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और कहा कि बाबा साहब ने अपने सम्पूर्ण जीवन में कमजोर एवं पिछड़े हुए वर्ग के लोगों के उत्थान एवं समाज में व्याप्त बुराइयों को मिटाने के लिये महत्वपूर्ण कार्य किये तथा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया और एक छूआछूत मुक्त समाज का निर्माण कर समाज में क्रांति लायें साथ ही सभी को समानता का अधिकार दिलाया।


वर्मा ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय महापुरुषों में अकेली ऐसी विभूति हैं, जिन्हें हर पार्टी अपने नारों में जगह देती है. इसकी वजह साफ है. समाज का बहुसंख्यक तबका, जिसमें दलित और पिछड़े शामिल हैं, अंबेडकर को अपना नायक मानता है. इसके अलावा जो भी प्रगतिशील विचार के लोग हैं, जो भी संविधान को मानने वाले लोग हैं, वे स्वाभाविक तौर पर अंबेडकर के निकट दिखते हैं बाबा साहब ने संविधान के निर्माण में अपनी भूमिका के अलावा भारत के वित्त आयोग की स्थापना में भी मदद की। उन्होनें अपनी नीतियों के माध्यम से देश की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव कर प्रगति की, इसके साथ ही उन्होनें स्थिर अर्थव्यवस्था के साथ मुक्त अर्थव्यवस्था पर भी जोर दिया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।