रिपोर्ट - उमेश शुक्ला
उन्नाव जनपद में लगभग 50 साल
पुराने मंदिर पर गाँव के ही दबंग पंडित द्वारा कब्ज़ा करने को लेकर ग्रामीणवासी
आक्रोशित हो गए और इस बात का जमकर विरोध किया साथ ही इसकी शिकायत पुलिस से की
लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई उन्नाव पुलिस के रवैये के आगे ग्रामीणों की एक न चली जिस
जमीन पर गाँव के पंडित के द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा है उस जमीन पर लगभग 50 सालो से
शिवरात्रि का मेला लगता है और मेले के त्यौहार को ग्रामीणवासी बहुत धूम धाम से
मनाते है पूरे गाँव की आस्था उस मंदिर से जुडी है लेकिन सुनवाई न होने के कारण
लोगो में जनाक्रोश जागा और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लागए |वही
बाद में जब इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम हसनगंज से की तो उन्होंने मामला
संज्ञान में लेकर जाँच कराकर उचित कार्यवाही करने की बात की और निर्माण कार्य को
रुकवा दिया आपको बता देकि पूरा मामला उन्नाव जनपद के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत
मुरलीगढी का है जहा अति प्राचीन शिव मंदिर है जिस पर प्रत्येक शिवरात्रि को भव्य कार्यक्रम का आयोजन होता आ रहा है।
इस जमीन पर गांव के ही पंडित रोहित
कुमार व मनोज कुमार ने कब्जा कर लिया और जमीन के
चारों ओर बॉऊड्री बनाने के लिए
पूरी तैयारी कर रखी है। ग्रामीणों ने इसकी
शिकायत कोतवाली हसनगंज में की कार्यवाही तो दूर की बात उल्टा पुलिस कर्मियों के द्वारा ग्रामीण महिलाओं से भी अभद्रता की
जाने लगी। ग्रामीण महिलाओ ने बताया की हम लोग पुलिस के पास जाते
है मेरी पुलिस सुनवाई नहीं करती है पुलिस को पैसा दे देता है मेरी हम गरीब लोगो की
सुनवाई नहीं करता है मंदिर की जगह में कूड़ा फेका जा रहा है लैट्रिंग फेकी जा रही
है हम लोग कहते है तो लाठी डंडा लेकर हावी हो जाते है |आरती ने बताया की अमीरों की
सुनवाई गरीबो की कही सुनवाई नहीं होती है पुलिस वाले आते है चार गाली देकर चले
जाते है ये कोई तरीका है |ग्रामीण मुन्नीलाल ने बताया की ये जो अवस्थी जी जो है ये
जबरदस्ती कब्ज़ा कर रहे है घूरा डाले हुए है अपने खूंटे डाले हुए है हर चीज जो है
अपने स्थित बनाये हुए है की हम जो है यहाँ से कब्जा नहीं हटायेंगे न हम यहाँ कुछ
होने नहीं देंगे हम कब्जा करेंगे वही वही बिटान का कहना है की दो बार मुकदमा जीता
गया है इसका तब भी ये देने को नहीं तैयार है तब भी लड़ने को तैयार है और इधर जब
पानी भरने जाती हूँ तब भी नहीं जाने देते है |जमीन मालिक नन्हा
का कहना है की हमारी जमीन है हमें 40 साल खरीदे हो गए ये हमारे भाई हमारी
है ये मंदिर में लगाना चाहते है यहाँ शिवरात्रि का मेला लगता है ये सब होता है ये
पंडित हमारे रोहित है ये जो है कब्ज़ा कर रहे है एसडीएम हसनगंज ने बताया की ये
मंदिर बहुत ही पुराना है क्योकि आबादी की जमीन है इसके लिए मौके पर लेखपाल सर
कानूनगो साहब सब मौके पर गए हुए है तो जो निर्माण हो रहा था उसको रुकवा दिया गया
है उस पक्ष के अभिलेख मंगाए गए है उस पक्ष ने अभिलेख देने के लिए कहा है अभिलेख
देखने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।