बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने बी॰के॰टी॰ में किया जनसम्पर्क... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 April 2019

बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने बी॰के॰टी॰ में किया जनसम्पर्क...




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 
 
 2019 के लोकसभा चुनाव हमारे आपके और देश के भविष्य से जुड़ा हैहमारी प्राथमिकता चिकित्सा व शिक्षा को जन-जन तक उपलब्ध कराना | श्री वर्मा ने बी॰के॰टी॰ के ग्राम अलीनगर, सरौरा, हनखुरी, बौरूमऊ, धतिंगरा, रैथा, हरिदोहरपुर, पर्वतपुर, परसऊ, राजापुर, अस्ती, गढ़ी, रसूलपुर जानकीपुरम आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क अभियान शुरू किया। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिले और गांवो का दौरा कर क्षेत्रीय जनता से सम्पर्क साधने के लिए घर घर पहुँचने का सिलसिला शुरू कर दिया और पार्टी के नेताओ के साथ बैठक कर अपनी जीत की रणनीति भी बनाई और कहा हमारी प्राथमिकता चिकित्सा व शिक्षा को जन-जन तक उपलब्ध कराना है। इस चुनाव को जीतने के लिए हमारे कार्यकर्ता करो य मरो के तर्ज पर काम कर रहा है। श्री वर्मा ने कहा कांग्रेस और भाजपा धोखेबाज पार्टी है अब तक हुए दो चरणो में भाजपा और कांग्रेस जीरो रहे है उन्होने कहा सरकार दो तरह की होती है एक जनता का विकास करने वाली दूसरा सिर्फ अपना विकास करने वाली। हमारा गठबंधन जनता के लिए काम करता है। जनसम्पर्क के दौरान जनता महागठबंधन पर भरोसा जता रही है और दिल खोल कर के खुले मन से अपना समर्थन हमको दे रही है उन्होने कहा की 2019 के लोकसभा चुनाव हमारे आपके और देश के भविष्य से जुड़ा है। यह जंग गरीबों के हितों की है, जिसे हमें जीतना है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।