अखिल भारतीय कांग्रेस
कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी पूर्वी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका
गांधी वाड्रा जी ने गौरीगंज, अमेठी में
कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया। इसके उपरान्त अमेठी से कानपुर
पहुंचकर कानपुर में रोड शो, नुक्कड़ सभा आदि के माध्यम से कानपुर से
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं
अकबरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजाराम पाल के समर्थन में प्रचार करने
कानपुर पहुंचीं। चकेरी एयरपोर्ट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं पूर्व सांसद राजाराम पाल ने भव्य स्वागत
किया।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि आदरणीया प्रियंका
गांधी चकेरी एयरपोर्ट पहुंचकर जी.टी. रोड होते हुए रामादेवी चैराहे पर
पहुंचीं जहां राजाराम पाल ने अपने हजारों समर्थकों के साथ फूल-मालाओं
एवं गगनभेदी नारों से ऐतिहासिक स्वागत किया। इसके उपरान्त सीओडी पुल, टाटा
मिल होते हुए कलेक्टरगंज में पूर्व केन्द्रीय श्रीप्रकाश जायसवाल,
पूर्व सांसद राजाराम पाल के नेतृत्व में हजारों कांग्रेसजनेां द्वारा
श्रीमती गांधी का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरान्त रोड शो कार्यक्रम का
आरम्भ घण्टाघर से शुरू हुआ। रोड शो नयागंज, किराना मार्केट, बिरहाना रोड
होते हुए फूलबाग चैराहे पर पहुंचा, जहां पर प्रियंका गांधी ने
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनता से कहा कि आप जागरूक हो जाइए।
कानपुर पहले निर्यात का केन्द्र था किन्तु 5 साल में मोदी सरकार ने सब कुछ
बर्बाद कर दिया है। चमड़े एवं बनियान यहां का प्रमुख उत्पाद था, अब आप लोग
जानते हैं सब बर्बाद हो गया है। प्रधानमंत्री जी चाहते हैं जनता उनसे
प्रश्न न पूछे, इसीलिए अपना हक मांगने वालों, प्रश्न पूछने वालों को
देशद्रोही कहा जा रहा है। श्रीप्रकाश जायसवाल एवं राजाराम पाल
के समर्थन में घण्टाघर से आरंभ हुआ रेाड शो अद्वितीय जनसैलाब का उदाहरण
बना। इसके उपरान्त यहां से रोड शो बड़ा चैराहा पहुंचा, जहां पर कार्यक्रम का
समापन हुआ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।