न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
आज मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आर0के0 चौधरी पूर्व मंत्री द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया जिसमें हजारो की
संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। रोड शोक कार्यक्रम स्कूटर इण्डिया चैराहे
से होकर चिल्लावां कांग्रेस पार्टी कार्यालय, बीमा अस्पताल के सामने से,
शनि मंदिर होते हुए सेक्टर जी एलडीए कालोनी, पावर हाउस चैराहा एलडीए, खजाना
मार्केट एलडीए, बंगला बाजार चैराहा, बिजली पासी किला चैराहा, प्रेम प्लाजा
एलडीए कालोनी, तेलीबाग नहर चैराहा, तेलीबाग हनुमान मंदिर चैराहा, उतरेठिया
डेंटल चैराहा, बरौली खलीलाबाद, विजय नगर, निलमथा, पराग डेरी चैराहा,
रिक्शा कालोनी होते हुए निलमथा पर समापन हुआ।जिला
कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी दीपेन्द्र मिश्रा ने
बताया कि रोड शो का रास्ते पर स्थान-स्थान पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय
जनता द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।इस
मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि सभी
लोगों को पूरी ताकत के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्री आर0के0 चैधरी को विजयी
बनाना है। उन्होने कहा कि भाजपा के झूठे वादे से जनता उब चुकी है।
जितने भी
वादे भाजपा ने किये वह कोई भी वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। किसान
परेशान है, युवा बेरोजगारी से तंग है, व्यापारी वर्ग जीएसटी से त्रस्त है।
उन्होने कहा कि मोहनलालगंज सेआर0के0 चैधरी को जिताकर आम जनता की
समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आम जनता को एक जुट होना होगा। इस
मौके पर प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी के अतिरिक्त विनीत
पाराशर बाल्मीकि एआईसीसी सदस्य एवं कोआर्डिनेटर मोहनलालगंज, वसीउल्ला
आजाद, अमर सिंह चैधरी, संतोष सिंह, विजय कनौजिया,
गौरी पाण्डेय, शब्बीर हाशमी, रौशन यादव, अनिल सिंह,
लुकमान सिद्दीकी, लियाकत अली, विकास त्रिपाठी, रविन्द्र
वर्मा,आनन्द सिंह, बचान सिंह, राधा पाण्डेय,
सोनाली गुप्ता, अरूण ढाली, अंकुश शर्मा, अभिषेक मिश्रा, मोबीन खान, कुलदीप शर्मा, निशू यादव, प्रेम कनौजिया, रामपाल यादव, मो0 शकील, एस0के0 द्विवेदी, सुरेश चन्द्र
श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।