न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। टायर फटने से तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए 40 गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सैफई पीजीआई भेजा गया है। ये लोग लखनऊ से आगरा जा रहे थे।हादसा मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 82 के समीप हुआ। रविवार सुबह इसी क्षेत्र में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई थी। जिसमें सात लोगों की जान चली गई थी, जबकि 20 ज्यादा लोग घायल हुए थे।
सोमवार को फिर रफ्तार की वजह एक और हादसा हो गया। बताया जाता है कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। कार तेज रफ्तार से जा रही थी। टायर फटते ही चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। इससे कार एक्सप्रेसवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक अनूप मिश्रा के साथ आर्यनगर लखनऊ निवासी सतीश त्रिपाठी, पत्नी सरिता त्रिपाठी और पुत्री कृति त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।