लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर में जनसम्पर्क किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 24 April 2019

लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर में जनसम्पर्क किया


तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

आज दिनांक 24 अप्रैल 2019 को वर्मा ने सरोजनीनगर के ग्राम पिपरसण्ड, बेहटा, ऐन, नानमऊ, तेरवा, रहीमनगर पडियाना, मदारपुर, शिवरी, खुशहालगंज क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और कहा कि चुनाव में आमजन को धर्म-जाति समाज से उठकर राष्ट्रहित में सरकार का चुनाव करना चाहिए। एक सामान्य वयक्ति भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर राष्ट्र की सरकार का गठन करने में अपना महत्वपूर्ण और सशक्त योगदान दे सकता है। आज पूरा देश भाजपा सरकार से निराश है और बदलाव चाहता है भाजपा कि बडी विफलताओ ने हमें मुद्दे तय करने मे मदद की। हमारा मुद्दा है कि मोहनलालगंज क्षेत्र की जनता को सभी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध मुहैया कराना।


वर्मा ने कहा आज विकास की बात कहाँ हो रही है सिर्फ जुमले बाजी हो रही है, सिर्फ बातो से प्रदेश का भला नहीं होने वाला है। प्रदेश में भाजपा का सफाया हो रहा है, गठबंधन की सीटंे आ रही हैं। जनता यह भी जानती है की वर्तमान सांसद कितने वादे कर के गये थे, पर मोहनलालगंज क्षेत्र आज भी काफी पिछड़ा हुआ है हम आप को विश्वास दिलाते है यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो हम आप के हर सुख दुख में बराबर के सहभागी बनेगें और आपके मान सम्मान की लड़ाई लड़कर आप को आप का अधिकार दिलाना ही हमारा प्रथम कर्तव्य होगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।