रिपोर्ट- राकेश सिंह
24 अप्रैल को कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने मेहनौन विधानसभा में महराजगंज, रामनगर, छजवा, जिगना बाजार, मुकूबगंज, कुतुबगंज आदि क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि डा0 सोनेलाल पटेल जी जिस व्यवस्था परिवर्तन की बात करते थे
आज वक्त आ गया है उस सपने को साकार करने को, क्योंकि देश में सभी तरह की सब्सिडी और आर्थिक योजनाओं को मिलाकर एक रूप से सभी को 72000 रूपये प्रति वर्ष के तौर पर सीधे किसानों के हक में दे दिया जायेगा। यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो देश का वातावरण भयमुक्त होगा। हमारी हर नीति हर सोच जो किसान कमेरों और वंचितों के हितों की रक्षा करती, मोदी सरकार उस हर नीति के खिलाफ खड़ी रही और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों में इस देश के किसान, कमेरों की मेहनत को बेचती रही लेकिन बस अब नहीं अब न्याय होगा क्योंकि अब मुझे गोण्डा की तकदीर बदलनी है।
इस दौरान गोण्डा लोकसभा प्रभारी नसीम खान, शहर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय, अनन्त राम पटेल, वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।