लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर में जनसम्पर्क किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 25 April 2019

लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर में जनसम्पर्क किया


तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

आज 25 अप्रैल 2019 को वर्मा ने बी के टी के गुडंबा,अमराई गांव,मायावती कालोनी तकरोही, मटियारी, शाहपुर, सेमरा, गोहलिया, जुग्गौर, फुसलौना मल्हौर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव लोकसभा चुनाव में आकर रहेगा। पूरे जनमानस का समर्थन गठबंधन के प्रत्याशियों को मिल रहा है और यदि प्रदेश का कोई विकास कर सकता है तो वह है गठबंधन। उन्होने कहा हम देख रहे है कि विगत पाँच वर्षो से भाजपा सरकार ने किस तरह इस देश के नौजवानों किसानों आवाम के सपनो से खेलने का काम किया है। इन सब समस्यााओं से निजात पाने के लिए आपको अपने बीच का नेता चुनना पडेगा। 

 


वर्मा ने कहा आप ऐसा सांसद लाएं जो आप की समस्याओं की बात करें उसे हल करें आज भाजपा की राजनिति जमीनी नहीं है उसका जनता से कोई ताल्लुक नहीं है। प्रधानमंत्री जी के नोटबंदी और जीएसटी जैसे गलत निर्णयो ने देश को गर्त में ढकेलने का काम किया, जिससे आज अनगिनत घरों का रोजगार छिन गया। उन्होने कहा कि गठबंधन जनहित कि योजनाओं के माध्यम से एक बार फिर देश की खुशहाली लौटायेगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।