तहकीकात न्यूज़ डेस्क
जनपद के बनकटी में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में विपक्षियों पर करारा प्रहार करते हुए कहा पचपन साल में जो नहीं हुआ उसे भाजपा ने पचपन माह में कर दिखाया।
उपमुख्यमंत्री ने हरीश के पक्ष मे विपक्षियो को ललकारते हुए कहा विपक्ष जनता को ठगने का काम किया है।अब मतदाता किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को बताया विकास द्विवेदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया पिछड़ों का बेटा,सभा को संबोधित करते हो हरीश द्विवेदी ने कहा कि बनकटी नगर पंचायत के चेयरमैन ने लोगों को सभा में आने से रोका,बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, विधायक रवि सोनकर, विधायक दयाराम चौधरी ने भी सभा को किया संबोधित,हजारों की संख्या में श्री मौर्य को सुनने के लिए लोग पहुँचे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।