तहकीकात न्यूज़ डेस्क
आज 26 अप्रैल 2019 को वर्मा ने मलिहाबाद के सलेमपुर पतौरा, बाजनगर, नौबस्ता, पहिया आजमपुर, इमामबाग चैराहा, सैफलपुर, नबीनगर, दतली चैराहा, खड़ौहा, रानी खेड़ा, जिन्दौर, तरौना खालिसपुर आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और कहा कि पांच वर्ष तक सिर्फ जुमलेबाज वर्तमान सांसद को मोहनलालगंज की सम्मानित जनता ने इस बार नकारने का मन बना लिया है। भाजपा देश को अच्छे दिनों का सपना दिखा कर गुमराह कर रही है। गरीबों के साथ कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मजाक किया। यदि आप लोगों ने समझदारी से वोट की चोट नहीं की तो बीजेपी बाबा साहब के संविधान को खत्म कर देगी, निर्णय आप लोगों को करना है।
वर्मा ने अपने कार्यकार्ताओं से कहा की अब चुनाव अंतिम चरण में है। आप लोगांे की जिम्मेदारी है हर बूथ पर पूरी मुस्तैदी के साथ लगकर घरांे से वोट डलवाने का काम करें। कार्यकर्ता चुनाव की रीढ़ की हड्डी होता है। आप सभी घर-घर जाकर मतदाताआंे को जागरूक करे ताकि मतदाता निश्चित रूप से वोट डालने जाये। आज भाजपा सरकार के इरादे ठीक नहीं है वह अपने मन की बात तो करते है लेकिन आप के मन की बात नहीं सुनना चाहते। केन्द्र सरकार की नीति लोकतंत्र को खत्म कर देने की चल रही है, अब फैसला आप के हाथ में है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।