रिपोर्ट-राकेश सिंह
आज 26 अप्रैल 2019 कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने बाबा सदरूद्दीन शाह की मजार पर माथा टेका और अपने लिए दुआ की दरख्वास्त किया उसके बाद घोसियाना, फिरोजपुर, बन्देअलीपुरवा, महादेवा, जानकीनगर, रानीपुरवा, सिविल लाइन घोसियाना आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के मुखिया मोदी ने 2017 के चुनावों के दरम्यान हर जनसभा मे लघु एवं सीमान्त किसानो के कर्ज माफ करने की बात कही थी। प्रदेश मे भाजपा की सरकार भी बन गयी। लेकिन अभी तक किसानो की कर्ज माफी का कोई फैसला अभी तक नही आया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार बन जायेगी तो सात दिन मे भू माफियाओं से जमीनो को कब्जा मुक्त दिया जायेगा। जिस पर अभी कोई कवायत शुरू नही हुयी।
उन्होंने आगे कहा कि भाईयों-बहनों और नौजवान साथियों इस चुनाव में गोण्डा से एक बार अपना आशीर्वाद देकर कांग्रेस की सरकार बनाकर देश को न्याय दिलाएं। हम सब मिलकर ही एक बेहतर भारत बना सकते हैं। सबको शिक्षा, स्वास्थ्य और डर से आजादी, भय मुक्त वातावरण, किसानों की तरक्की के लिए अलग से बजट पेश करना यह सभी मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस की सरकार बनते हुए पहले ही सत्र में लागू कर दिया जायेगा।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।