लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सिधौली में जनसम्पर्क किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 28 April 2019

लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सिधौली में जनसम्पर्क किया


तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

आज  28 अप्रैल 2019 को वर्मा ने सिधौली के ग्राम नयी बस्ती, इब्राहिमबाद, चंदौली, गनेशपुर, रोहूपुरवा, रायपुर, परेवाजाल अलाईपुर, ससेना, कसावा, सरौरा, पश्चिम गांव, गनेरा रमनगरा, मेड़ला, खैरनदेश नगर आदि क्षेत्रों के निवासियों से जनसम्पर्क कर उनसे आग्रह किया की मोहनलालगंज के विकास की शुरूआत में सहयोग प्रदान करें और कहा हमारे शीर्ष नेतृत्व ने सभी वर्ग के लोगो को समान अधिकार दिया और विकास के मामले में प्रदेश के किसी भी क्षेत्र से भेदभाव नहीं किया और चुनाव जीतने पर मेरा लक्ष्य मोहनलालगंज क्षेत्र का सर्वागीण विकास करना है। वर्तमान सांसद ने यहाँ की जनता को विभिन्न प्रकार के लाॅलीपाप देकर उनसे वोट तो लिये मगर विकास के नाम पर उनका कुछभी भला नही किया।

वर्मा  ने कहा कि भाजपा को ताकतवर होने का घमंड हो गया है सत्ताधारी यह भूल गये कि उनकी मनमानियों को सबक सिखाने की ताकत जनता के पास है इसलिए लोगो ने अब गठबंधन के साथ अपना भविष्य जोड़ लिया है जनता चाहती है कि उसे भाजपा से छुटकारा मिले और देश को नई सरकार तथा नया प्रधानमंत्री मिले। सभी मतदाता चुनाव के दिन अधिक से अधिक मतदान करें जिससे देश में एक मजबूत लोकतंत्र की सरकार बन सके और गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हँू कि वो घर घर जाकर हमारे शीर्ष नेतृत्व की नीतियो को बताए और गठबंधन के पक्ष में वोट देने की अपील करें।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।