रिपोर्ट -राकेश सिंह
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने गौरा विधानसभा के अलीपुर बाजार में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट मांग रहे थे मगर भाजपा के नेताओं ने कहां कि आप खुद हमारी पार्टी व हमारे सिंबल से चुनाव लड़ो मगर हमने कहा कि हमारी पार्टी अपने सिंबल अपने झंडे के दम पर चुनाव लड़ेगी साथ ही यह भी कहा दुनिया झुक सकती है मगर ओमप्रकाश राजभर कभी झुक नहीं सकता।प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा सुधार को लेकर उन्होंने आवाज उठाई उत्तर प्रदेश में आरक्षण को लेकर भी व शराबबंदी को लेकर के भी भारतीय जनता पार्टी से उन्होंने गुहार लगाई थी
मगर एक भी नहीं सुनी गई भाजपा के ऊपर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनाने की बात करते हैं जब कि सबसे जरूरी चीज है शिक्षा हमारी मांग ना पूरी होने के नाते हमने मंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे दिया मगर चुनाव के चलते हमारा इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया है। मैं गरीबों के लिए मंत्री पद तो क्या अपना सब कुछ त्यागने के लिए तैयार हूं।
मगर दुश्मन के आगे झुक नहीं सकता। अपनी पार्टी के प्रत्याशी पप्पू राजभर के लिए वोट मांगा और लोगों से कहा कि अपने अपने रिश्तेदारों में मोबाइल के जरिए प्रचार-प्रसार खूब करो। इस सभा में हजारों की तादात में भीड़ इकट्ठा रही।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।