तहकीकात न्यूज़- लखनऊ
राजनीति नफरत फैलाने के लिए नहीं बल्कि विकास के लिए समर्पित होनी चाहिए वोट से आप अपना भविष्य तय करते है।
मोहनलालगंज के बसपा प्रभारी सी0एल0 वर्मा ने मलिहाबाद के तहसील ग्राउंड और सिधौली के बिगहिया मंे आयोजित जनसभा में कहा कि मलिहाबाद और सिधौली की जनता में जो उत्साह दिख रहा है उससे उनकी ऐतिहासिक जीत का विश्वास होता है। सत्ता में जो पार्टी होती है उसे उसके काम के आधार पर आंका जाता है। भाजपा सरकार ने काम नहीं किया तो अब जनता को दूसरों को मौका देना चाहिए।
वर्मा ने कहा आप पाँच साल में एक बार वोट डालते हैं, इस वोट से आप अपना भविष्य तय करते है। देश के नवनिर्माण के लिये अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें और मुझे पूरी आशा है कि इस चुनाव में मुझे जनता का आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त होगा। राजनीति नफरत फैलाने के लिए नहीं बल्कि विकास के लिए समर्पित होनी चाहिए अब फैसला आप सबके हाथ में है। भाजपा राज में गलत नीतियों के कारण सीमाएं असुरक्षित हैं, किसान की हालत खराब है,
नौजवानों की रोजी-रोटी छिन गई है, देश स्वास्थ्य, शिक्षा में पिछड़ता गया है, महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं, यह सरकार की नाकामी है। झूठे वादों की सरकार के जाने का समय आ गया है। कोई मां अपने बच्चे को पढ़ा लिखाकर चैकीदार नहीं बनाना चाहती। अब भाजपा के खोखले दावों की कलई खुल चुकी है और जनता उनकी हकीकत जान चुकी है। जनता को बहकाने की भाजपा लाख कोशिशें कर लें, उसको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। प्रदेश की जनता ने भाजपा को अब सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।