ब्यूरो बनारस -कैलाश सिंह विकास
सिंधु नवयुवक संघ (सिंन्धी समाज) पांडेपुर द्वारा झूलेलाल जी की भव्य झांकी प्रतिमा के साथ निकाली जो झूलेलाल मंदिर के प्रांगण से निकल कर हुकुलगंज से होते हुए सिगरा पहुँची,झांकी के साथ चल रहे युवा,बच्चे और महिलाएं फिल्मी धुनों पर खूब थिरके उसके बाद प्रतिमा को गंगा जी में प्रवाहित कर दिया गया। इस दौरान जगह जगह सिंधी समाज के श्रद्धालुओं ने प्रतिमा की आरती उतारी व प्रसाद का वितरण किया गया ।
जयंती में पांण्डेपुर सिंन्धी समाज के मुखिया भावनदास के साथ विशिष्ट जन् सभी पंचायतों के मुखिया, तथा सभी समाज वर्ग के लोग सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल हुए इसमें पांण्डेपुर पुर सिंन्धी कालोनी के विशेष रूप से रवि घावरी,बंटी लालवानी,धीरज लोकवानी ,विक्की मध्यानी, सुरेश मखीजा,राजू लोकवानी,विजय लोकवानी सहित महिलाओं में टीना लोकवानी,मनीषा, ईजना, संगीता, भाविका बजाज ,भूमि सोहेला इत्यादि शामिल हुई

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।