तहकीकात न्यूज़ डेस्क
आज मोहनलालगंज के बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने सरोजनीनगर के गौरी बाजार में आयोजित जनसभा में मौजूद कार्यकर्ताओं से गठबंधन की नीतियों से अवगत कराया व कहा कि गरीब को भाजपा राज में कुछ भी हासिल नहीं हो सकता है। राजनीति में निष्ठा और ईमानदारी सर्वोपरि होती है, राजनीति का यह बुनियादी चरित्र है। समाज को बांटना और जातिवाद कभी लोकतंत्र के पक्ष में नहीं हो सकता है। वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाना जनता को धोखा देना है, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार हैं। समाज को गुमराह करना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए खतरा है, भाजपा इसमें माहिर है, 2019 के चुनावों में आप कार्यकर्ताओं की एकजुटता से भाजपा को सत्ता से बेदखल करना होगा।
वर्मा ने कहा कि भाजपा ने पाँच साल में कोई काम नहीं किया,ये जो वादा करते हैं उसे नहीं निभाते, हर वर्ग भाजपा से असंतुष्ट है और भाजपा को जमीनी हकीकत दिखाने को बेताब है। यह चुनाव देश में प्रजातंत्र को बचाने का है, इसमे नौजवानों किसानों को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। आज भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश का किसान, नौजवान, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग के लोग पूरी तरह पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी का गरीबी हटाओ का नारा भी चुनावी धोखा है। गरीबों, मजदूरों, किसानों आदि के हितों की उपेक्षा के मामले में दोनों ही पार्टियाँ एक जैसी है
मेरा लक्ष्य मोहनलालगंज व जनता की उन्नति करना-सी0एल0 वर्मा


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।