ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
महराजपुर थाना क्षेत्र के ब्रम्हदेव मंदिर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की
आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमे एक दर्जन से ज्यादा सवारिया घायल हो गई। जबकि
चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह
घायलों को निकाला वही घटना की जानकरी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जहा उनका उपचार किया जा रहा है।
वही मृतिको के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि ट्रक चालक
मौके से फरार हो गया। इस दौरान कानपुर इलाहाबाद हाइवे पर भीषण जाम भी लग
गया। बताया जा रहा है की आंबेडकर नगर के रहने वाले लोग महराजपुर के ढोड़ीघाट
में अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए गए थे और लौटते समय ट्रैक्टर उलटी
साइड से वापस जा रहा था तभी कानपुर से महराजपुर की तरह एक तेज रफ़्तार ट्रक
जा रहा था और अचानक ट्रैक्टर और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो गई जिसमे। चार लोगो
की मौत हो गई। वही एक दर्जन से ज्यादा सवारिया बुरी तरह घायल हो गई. घटना
के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर में फसे लोगो को बहार निकाला इस
दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।