न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार चुनाव में जनता को बरगलाने का काम कर रही अब जनता बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार वर्मा ने मोहनलालगंज के ग्राम बक्कास, दुलारमऊ, कबीरपुर, सेमनापुर, निजामपुर, अमेठी, सलेमपुर, हरदोईया, तमोरिया, बिंदौवा क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया और कहा कि झूठे वादे करने वाली भाजपा सरकार चुनाव में जनता को बरगलाने का काम कर रही है। आज आवारा पशुओं की वजह से किसान परेशान, जी.एस.टी. की वजह से व्यापारी परेशान और बेरोजगारी की वजह से युवा परेशान है पर मेरा मुद्दा मोहनलालगंज का विकास करना है, मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता सम्मान और स्वाभिमान के लिए मेरे साथ खड़ी है। इस बार काम न करने वाले प्रत्याशी को मोहनलालगंज कि जनता नकार देगी।
वर्मा ने कहा इस लोकसभा चुनाव में झूठ और नफरत की राजनीति करने वालों को करारा जवाब आपके आशीर्वाद से मिलना तय है और गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा। भाजपा का वादा 100 दिन में काला धन, अच्छे दिन, नौकरी सब झूठा निकला। आने वाली 06. मई को सुबह से लाइन लगा कर हाथी के लिए वोट डालना है। आपका का एक वोट देश के गरीब, किसान, नौजवान व अन्य सभी को सुरक्षित जीवन देगा। जनसम्पर्क के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन ने सिद्ध कर दिया है कि अब जनता बदलाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब राजनीति को नई दिशा देने वाला बहुजन समाज पार्टी- समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का मजबूत गठबंधन है। हमारा गठबंधन दिलों का है, यह टूटने वाला नहीं है। यह लम्बे समय तक चलेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।