रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती
ने यंहा कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा| उन्होंने कहा कि भाजपा की
केंद्र में सरकार आने के बाद से देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ी| वही
कांग्रेस भी अपनें वादों में खरी नही उतरती|नगर के आवास विकास लकूला में
सपा-बसपा गठबंधन के प्र्त्याशी मनोज अग्रवाल के समर्थन मे जनसभा को
सम्बोधित करने आयी बसपा सुप्रीमो का भाषण कांग्रेस व भाजपा के आस-पास घूमना
रहा| उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी व जीएसटी
लागू की| जिससे देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ गयी|देश की अर्थव्यवस्था पर
काफी बुरा प्रभाव पड़ा| कांग्रेस की सरकार में वोफोर्स व बीजेपी की केंद्र
सरकार में राफेल का मामला चर्चा में है| बीजेपी की सरकार में देश की सीमाएं
सुरक्षित नही है| बीजेपी किसानो को 6 हजार रूपये दे रही है| क्या इससे
किसान की गरीबी दूर होगी|
केंद्र
सरकार ने सीबीआई और ईडी का गलत प्रयोग किया| वही कांग्रेस पर हमला बोलते
हुए कहा कि जब से देश में अंग्रेज गये तभी से कांग्रेस देश पर राज कर रही
थी| प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार कई बार रही| लेकिन कांग्रेस ने किया
क्या जिससे जनता को लाभ मिला हो| कांग्रेस की सरकार में सबसे जादा लोग
रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर गये|कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र में
किये गये वादे भी पूरे नही किये थे| मायावती के साथ में सतीश मिश्रा व बसपा
सुप्रीमो के भतीजे आकाश आनन्द पंहुचे
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।