महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने समाजवादी
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आज जारी किये गये घोषणा
पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि सपा का घोषणा पत्र सामाजिक
न्याय नहीं सामाजिक विघटन का पुलिंदा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने घोषणा
पत्र को कागजी पुलिंदा बताते हुए कहा कि जिस जातिय, परिवावादी और लूट की
राजनीत सपा-बसपा ने अपने-अपने शासन में की है। घोषणा पत्र में उसकी छाप और
भी साफ हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 ने कहा कि अखिलेश यादव को उस पिछड़े,
गरीब, वचिंत, शोषित, दलित जनता को जबाव देना चाहिए कि उनके नाम पर वोट लेकर
वह सत्ता में तो आये लेकिन उनके कल्याण के लिए कुछ नहीं किया और उन्हें ही
लूटकर अपना घर भर लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव
पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज अखिलेश को शिक्षा की गुणवत्ता की चिंता सता
रही है लेकिन वे भूल गये है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के
शासनकाल मेें यूपी नकल की मण्डी के रूप में तब्दील हो गया था और लाखों
युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश महिलाओं की समानता की बात कर रहे है लेकिन करोड़ों
अल्पसंख्यक बहन-बेटियों को न्याय दिलाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये तीन तलाक के
कानून पर उन्हें सांप सूंघ जाता है। हर चुनाव में आधी सीटों पर वे और उनका
परिवार लड़ता है, समाजवादी पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में तब्दील हो
गयी है और उसके बाद भी अखिलेश सामाजिक न्याय का खोखला दावा कर रहे है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि सत्ता में रहते हुए किसानों पर लाठियां चलवाई, गन्ना
मूल्य का भुगतान नहीं किया, गेहूॅ-धान की खरीद नहीं हुई और किसानों के लिए
काम करने वाली सहकारी संस्थाओं को लूट का अड्डा बना दिया और आज किसानों के
नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे है। उन्होंने कहा किसानों के कल्याण के लिए
आजादी के बाद सबसे अधिक यदि किसी ने कार्य किया है वह केन्द्र की मोदी
सरकार व प्रदेश की योगी सरकार है।डा0 पाण्डेय ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अखिलेश यादव को घेरते हुए
कहा कि कुर्सी पर रहते हुए आंतकियो के मुकदमें वापस लेते रहे और आज जब देश
माननीय नरेन्द्र मोदी जैसे नेतृत्व के सशक्त हाथों में है तब उन्हें
राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता दिख रही है। कैराना से पलायन तो रोक नहीं पाये
और आज कश्मीर तक मुंगेरीलाल के सपने देख रहे है। लोहिया के विचारों की
हत्या करने वाले आज उनके आर्दर्शो की दुहाई दे रहे है यह देख कर लोहिया जी
की आत्मा कराह रही होगी। जनता अखिलेश-माया प्राइवेट लिमिटेड के दावो और
वादो को परख चुकी है और इस जनधन की लूट करने वाली कम्पनी की सभी ब्रांचों
पर पूरी तरह से ताला लगा देगी।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में आमजन मानस माननीय नरेन्द्र
मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ मतदान की तैयारी कर
रहा है। उन्होंने कहा मोदी जी ने विश्व में भारत के गौरव को बढ़ाया है साथ
ही गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओ, दलित, शोषित, वंचित, पिछड़े, अगड़े
सभी के कल्याण के लिए अनगिनत योजनाओं को लागू करने का काम किया है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।