चुनाव आयोग ने तीन अफसरों के पैनल में से अजय कुमार साहनी को बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक पद के लिए चुना है। इससे पहले वे अलीगढ़ में एसएसपी थे। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी साहनी मूल रूप से महराजगंज के रहने वाले हैं।जनवरी में उन्हें अलीगढ़ से हटाकर लखनऊ स्थित 35वीं बटालियन पीएसी में सेनानायक बनाया गया था। साहनी सिद्धार्थनगर, बिजनौर और आजमगढ़ में भी पुलिस कप्तान रह चुके हैं। आजमगढ़ में उन्हें दो बार एसएसपी रहने का मौका मिला।
बता दें, बाराबंकी में साइबर क्राइम सेल के दरोगा अनूप यादव की कारोबारी से 65 लाख रुपये की उगाही के मामले में एसपी डॉ. सतीश कुमार की भूमिका को संदिग्ध पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया था। बाराबंकी के एसपी के लिए चुनाव आयोग को तीन नामों का पैनल भेजा गया था, इनमें से अजय साहनी को बाराबंकी के एसपी के पद के लिए चुना गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।