रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जनपद में चतुर्थ चरण में होने वाले
लोकसभा मतदान के सम्बन्ध में मतदान कर्मियों को वीवीपैट व ईवीएम के संचालन
की जानकारी दी।फतेहगढ़ के राजकीय बालक इंटर कालेज में मतदान कर्मियों को
चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया| जिसमे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेन्द्र
पैंसिया ने मतदान कर्मियों को वीवीपैट व ईवीएम के संचालन की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से पहले ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी आवश्यक है।
इससे मतदान के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी|जिलाधिकारी मोनिका
रानी ने भी मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण में जाकर निर्देश दिये| जिले में
सामान्य लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सरकारी कर्मचारियों को द्वितीय प्रतिक्षण
दिया जा रहा है।जहां पर ईवीएम व वीपी पैड मशीन के वारे में बारीकी से
जानकारी दी गई थी।जिसमे 29 तारीख को होने वाले मतदान के लिए सभी ट्रेनिग दी
जानी थी उसी के चलते सभी कर्मचारियों को बुलाया गया था।लेकिन 24
कर्मचारियों ने प्रतिक्षण में भाग नही लिया उसी के चलते सीडीओ में सभी के
खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।