रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
फर्रुखाबाद में गठबंधन बसपा के
उम्मीदवार को सपा के कार्यकर्ताओ के विरोध का सामना करना पड रहा है
गठबंधन बसपा के उम्मीदवार के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व
डिम्पल यादव की चुनावी जनसभा का आयोजन यादव बाहुल्य क्षेत्र में किया गया
जिसको सपा का गढ़ भी कहा जाता है सभा खत्म होते ही सपा कार्यकर्ताओं से लेकर
उनके बच्चो ने बसपा के सभी झंडे नोचने शुरू कर दिए साथ ही सभा स्थल पर
कुर्सियां भी तोड़ डाली जिससे टेंट मालिक का काफी नुकसान हुआ है वही इस घटना
का वीडियो वायरल किया गया है।जिसमे लोग झंडे नोचने के साथ कुर्सियों के
ऊपर से निकलते दिखाई दे रहे थे।वीडियो से पता चलता कि जिले में गढबन्धन में
कितनी एकता है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।