कानपुर - मजबूत राष्ट्र के लिए जाति, धर्म व भाषा से ऊपर उठकर करे वोट- डा0 शरद बाजपेई - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 11 April 2019

कानपुर - मजबूत राष्ट्र के लिए जाति, धर्म व भाषा से ऊपर उठकर करे वोट- डा0 शरद बाजपेई



 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

 प्रेग्मा पब्लिक स्कूल, मानवाधिकार महासघ, सोसयटी योग ज्योति इडिया व दीपं एंटरटेनमेंट के संयुक्त तत्वाधान में लोक सभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान हेतु जनता को जागरूक करने के लिए यो गुरू ज्योति बाबा के नेतृत्व में अम्बेडकर प्रतिमा नानाराव पार्क से मोटर साइकिल मार्च निकाला गया। मुख्य अतिथि डा0 शरद बाजपेयी ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए सभी को अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग करते हुए राष्ट्रहित मे अपने मत का उपयोग करनाचाहिये। ज्योति बाबा ने कहा वोट ही आम जनता की ताकत है, हथियार है और सही चुनाव आपके जीवन में खुशिया भर देता। मानवाधिकारी महासंध के रामसुख यादव ने कहा जो बांटे दारू, साडी और नोट, उनको कभी न देना वोट वहीं प्रैग्मा  पब्लिक स्कूल के निदेशक व वरिष्ठ समाजसेवी सतीश चंद्र गुप्ता ने कहा करें राष्ट्र का जो उत्थान, करें उसी को हम मतदान। इस अवसर पर दीपक ुमार, गीता पाल, सचिन सिंह, मोहम्मद आसिफ, मो0 फैजल, सुशील कटियार, किशोर, राजेश शुक्ला, दिलीप मिश्रा, कमल सिंह यादव, अनिरूद्ध सिंह, दिलीप शर्मा आदि को ज्योति बाबा ने मतदान करने की महाशपथ दिलाई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।