ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
लोकतंत्र को मजबूत बनाएं,शत प्रतिशत मतदान कराएं।इसी बात को ध्यान
में रखते हुए मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान का आयोजन कानपुर बार
एसोसिएशन द्वारा शताब्दी गेट के पास किया गया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन के
महामंत्री एड०कपिल दीप सचान ने बताया कि लोक सभा चुनाव 2019 के मतदान में
कानपुर शहर को मतदान में नंबर 1 बनाने के लिए हम सभी को प्रयास करना
पड़ेगा।मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता को जागरूक करने
की आवश्यकता है।यदि प्रत्येक मतदाता अपने मत का प्रयोग करता है तो निश्चित
ही एक सही एवं राष्ट्रहित में कार्य करने वाली सरकार सत्ता में आ
सकेगी।बैनर पर हस्ताक्षर कर अधिवक्तागणों ने यह शपथ ली कि स्वयं तो मतदान
करेंगे ही,अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।
प्रमुख रूप से अध्यक्ष श्याम जी श्रीवास्तव,शैलेंद्र कुमार शुक्ला,समीर
शुक्ला,दिनेश वर्मा,सर्वेश कुशवाहा, महेंद्र शर्मा,नीलेश तिवारी,मनीष
शर्मा,श्याम बाजपेई आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।