नासमझ अखिलेश बताए कि उनमें समझ कहां से आई - डा0 समीर सिंह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

नासमझ अखिलेश बताए कि उनमें समझ कहां से आई - डा0 समीर सिंह

महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. समीर सिंह ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव जी जिस विकास की बात करते है उस विकास को वह खुद नही जानते। श्री सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव का कन्नौज में यह कहना कि हम सरकार में थे, इस नाते हम कन्नौज को नहीं समझ पाये और हमारी जीत का अन्तर कम हो गया। यह दर्शाता है कि सरकार में रहते हुए अगर कन्नौज की जनता ने उन पर विश्वास नहीं किया और वह अपने खिसके जनाधार को समझ नहीं पाये तो सरकार से बाहर आने पर वह समझदार कैसे हो गए  अखिलेश यादव का बयान यह बताता है कि उनकी नासमझी और जनविरोधी नीतियों के कारण ही वह उत्तर प्रदेश की सरकार में रहते हुए 2014 लोकसभा, 2017 विधानसभा और 2018 में नगर निगम में बुरी तरह पराजित हुए और उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको खारिज कर दिया है 


प्रदेश प्रवक्ता ने श्री अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश का विकास नहीं विनाश किया था। आज उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व और माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में निरन्तर विकास के पथ पर आगे बढ रहा है। सपा सरकार में भ्रष्टाचार, कुशासन चरम पर था। अश्चर्य की बात है कि अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले, राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न करने वाले, आंतकवादियों का मुकदमा वापस लेने वाले। श्री अखिलेश यादव हनुमान जी का स्मरण कर रहे है और अब उनको हनुमान जी की शक्ति का अहसास हो रहा हैं। उत्तर प्रदेश की जनता उनके परिवारवाद और भ्रष्टाचार को देख रही है और पुनः 2019 में चुनाव आते ही गरीब याद आ रहे है। अभी 5 वर्ष सरकार में रहने के बाद भी गरीबों की संख्या और स्थिति का सर्वे कराने का बयान और मंथन करना यह बताता है कि वह कितने गैर जिम्मेदार और बचकाना बयान देते हैं। श्री सिंह ने अंत में कहा कि 2019 में उत्तर प्रदेश की जनता विकास की सोच को आगे बढायेगी और पुनः मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता प्रशस्त करेंगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।