बस्ती- शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 3 April 2019

बस्ती- शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित



जिला -संवादाता बस्ती 

बस्ती जनपद के सल्टौआ ब्लाक संसाधन केंद्र  पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बस्ती द्वारा गत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए बेसिक शिक्षकों के सम्मान में “शिक्षकोंन्नयन विचार गोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि बी0एस0ए0 बस्ती अरुण कुमार शुक्ल, विशिष्ट अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल एवं सल्टौआ के खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र रहे। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षक समाज मे एक नई पारी की शुरुआत करता है अपने अनुभवों से समाज को एक नई दिशा देता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्टौआ अनिल कुमार मिश्र ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है। 


    सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों सुखनन्दन चतुर्वेदी, धर्मेन्द्र शुक्ल,गिरजेश बहादुर सिंह,अजय कुमार,दीनानाथ यादव,सुरेन्द्र मणि त्रिपाठी,विजयमती,पावित्री देवी और मालती मिश्रा को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र द्वारा अंगवस्त्र,धार्मिक पुस्तक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिला संयुक्त मन्त्री विजय प्रकाश चौधरी,राम प्रकाश शुक्ल,ब्लाक अध्यक्ष राम भरत वर्मा,प्रमोद पासवान,रमेश चौधरी,रमेश विश्वकर्मा,चंद्रशेखर पाण्डेय,अवनीश तिवारी,इन्द्रसेन मिश्र,बाल गोपाल शुक्ल, और पूर्व ए0बी0आर0सी0 संदेश कुमार रंजन जी ने संबोधित किया।


       इस अवसर पर दुर्गेश यादव,प्रताप नारायण,विवेक प्रताप सिंह,अमित सिंह,सूर्य प्रकाश शुक्ल,भास्कर दुबे,तरुण ,कुमार,मनीष कुमार मिश्र,अरुण शुक्ल,प्रभाकर शुक्ल,रजनीशधर,महेंद्र कन्नौजिया,पूजा शुक्ला,अनुराधा चौधरी,राजकुमारी, प्रियंका मौर्य,कमलेश कुमारी,किरन मुन्नालाल,आशुतोष चौधरी सहित तमाम शिक्षक शिक्षिकायें, शिक्षामित्र और अनुदेशक उपस्थित रहे।
    
 कार्यक्रम का संचालन ब्लाक मंत्री बब्बन पाण्डेय ने किया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।