महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा
के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में भारतीय
संस्कृति, सभ्यता व भारतीय समाज की आवश्यकताओं तथा भारतीय सोच के अनुरूप
देश की एकमेव पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। राजनीति में शुचिता के साथ
साफ-सुथरी राजनीति व सेवा-भाव और समाज के सभी वर्गो को साथ ले चलने की
राजनीति का भाजपा ने आयाम स्थापित किया है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भारत ही
नहीं बल्कि दुनिया में इतने कम समय में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
बनने तथा शासन व समाज के विभिन्न स्थानों पर सर्वाधिक स्थान पाने का
रिकार्ड सिर्फ भाजपा का है।
डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. अमित भाई शाह जी
ने जो 73 प्लस का लक्ष्य भाजपा उत्तर प्रदेश को सौंपा है। पार्टी के
स्थापना दिवस पर हमारा संकल्प है कि हम सभी मा. अमित शाह जी के नेतृत्व में
यह लक्ष्य प्राप्त करेगें और माननीय मोदी जी पुनः देश के प्रधानमंत्री
बनेगें। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि आज भाजपा देश की सबसे बडी पार्टी है, इसके मूल में
हमारे नेताओं के आचरण उनके आचार-विचार व नेतृत्व की विशेषता है और अधिक
गहराई में जो इसकी जड़ है उसमें हमारे कार्यकर्ता व समर्थक है। आज स्थापना
दिवस के अवसर पर हम इन सभी का अभिनंदन करते है। डाॅ. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप मे हम प्रदेश की जनता
को भरोस दिलाते है कि डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी व पण्डित दीन दयाल
उपाध्याय जी के दिखाये मार्ग पर बेहिचक चलते हुए भाजपा लोककल्याण, गरीब
कल्याण, बेहतर कानून व्यवस्था, आर्थिक शुचिता और समाज की सेवा के पथ पर
चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि अन्त्योदय पथ, अन्त्योदय प्रण, अन्त्योदय
लक्ष्य के साथ जनता के आर्शीवाद से हम आगे बढेगें। हमारा संकल्प एक
भारत-श्रेष्ठ भारत है और इसी संकल्प के साथ भाजपा नए कीर्तिमान बनाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।