महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने
सपा-बसपा के साथ ही कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। चुनावी सभाओं में डा0
पाण्डेय ने कहा दो प्रबल विरोधी दल भ्रष्टचार से बचने के लिए एक हो गये है,
जनता इन्हें करारा जबाव देगी। सपा और बसपा की सरकारें प्रदेश में लूट के
अड्डो के रूप में याद की जाती है। उन्होंने कहा कि दरकी हुई राजनीतिक जमीन
सहेजने के लिए रोजा इफ्तार में टोपियां बदलने वाले सपा-बसपा व कांग्रेस के
लोग मंदिरों की घंटियां बजा रहे है। डा0 पाण्डेय कहा कि सेना ने बालाकोट पर
हमला किया तो यहां अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी बेचैन हो उठे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय ने आज सिद्धार्थनगर, अयोध्या, सुल्तानपुर
और बाराबंकी में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियो को संबोधित करते हुए कहा कि जब
बाटला हाउस काण्ड में पुलिस आफिसर मोहन चन्द्र शर्मा शहीद हुए तो कांग्रेस
के नेता शहीद के घर नहीं गये बल्कि आतंकवादी के घर पहुंच गये। मुम्बई में
ताज होटल में हमला हुआ जिसमें 12 देशों के लोग मारे गये और तत्कालीन सरकार
उस समय केवल पत्रों का आदान-प्रदान करती रहीं। लेकिन आज मोदी सरकार ने बदला
लेने के लिए सेना के हाथ खुले छोड़ दिये है। उरी में आतंकी हमला हुआ तो
जबावी कार्यवाई में सर्जिकल स्ट्राइक हुई। पुलवामा में हमला हुआ तो हमारे
वीर जवानों की त्रियोदशी से पहले ही आतंकवादियों से बदला लिया गया।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक गरीबी हटाओं का नारा देती
रही। लेकिन गरीब और गरीब होता चला गया और नेहरू-गांधी परिवार और अमीर होता
चला गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज विकास के सिम्बल के रूप में जाने
जाते है, जो गरीबो की आर्थिक उन्नति के साथ सामाजिक उत्थान के काम में भी
लगे है। भाजपा अपने दो मजबूत स्तभों प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की विकासकारी नीतियों के दम पर भारत का
निरंतर विकास कर रही है।डा0 पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस आत्महत्या करने वाली पार्टी है, उनका घोषणा
पत्र टुकड़े-टुकड़े गैंग की विचारधारा को आत्मसात किये है जिसे इस देश की
जनता कभी स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और
मोदी जी के होने से ही धुर विरोधी सपा-बसपा का साथ भी मुमकिन हुआ है। सिद्धार्थनगर में प्रदेश अध्यक्ष डा0 पाण्डेय के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष
धर्मेन्द्र सिह, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश, भाजपा प्रत्याशी
जगदम्बिका पाल, प्रदेश सरकार के मंत्री जय प्रताप सिंह, विधायक सतीश
द्विवेदी, राघवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, अयोध्या में डा0
पाण्डेय के साथ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर, सांसद लल्लू
सिंह, विधायक रामचन्दर यादव, बाबा गोरखनाथ तथा सुल्तानपुर में प्रदेश
मंत्री कौशलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छन्गू आदि प्रमुख रूप से
साथ रहे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।