तहकीकात न्यूज़ डेस्क
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पूरे उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग से पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों जिसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्धनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, फैजाबाद, आगरा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती आदि में में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी आने की संभावना ब्यक्त की गई है।
इस दौरान सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कुशीनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, पीलीभीत में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के ऊपर बने एक ट्रफ के अलावा पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवातीय दबाव के चलते मौसम में यह बदलाव होने की संभावना है। बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, एटा, कुशीनगर, महाराजगंज व आसपास के इलाकों में 50 किमी / घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी व गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।