लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा पलटी सिपाहियाें से भरी बस, 16 लोग हुए घायल - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 20 April 2019

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा पलटी सिपाहियाें से भरी बस, 16 लोग हुए घायल

न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

 कन्नौज के तालग्राम में लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर गोरखपुर आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र से पुलिस कर्मियों को लेकर कासगंज व मैनपुरी पुलिस लाइन जा रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें चालक, परिचालक व एक सब इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।इनमें आठ को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज और तालग्राम सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ माना जा रहा है। लखनऊ की इंद्रानगर मायावती काॅलोनी तफरोही निवासी बस चालक अशोक कुमार (40) पुत्र काशीराम, परिचालक फैजाबाद कोटा सराय निवासी अंकित सिंह पाल (32) पुत्र रामभजन पाल गोरखपुर आरटीसी प्रशिक्षण केंद्र से उप निरीक्षक भंवर सिंह के साथ 13 पुलिस के जवानों को छह माह के प्रशिक्षण के बाद मैनपुरी व कासगंज ले जा रहे थे।
 
 
मैनपुरी में छह और कासगंज में सात जवानों को पुलिस लाइन पहुंचना था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे थाना तालग्राम अंतर्गत अमोलर ढिपारा के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 177 किलोमीटर पर चालक को झपकी आने से बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में सभी लोगों को चोटें आई हैं।प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह, तिर्वा कोतवाल व चौकी प्रभारी अमोलर महेंद्र सिंह, यूपीडा सुरक्षा अधिकारी एएन द्विवेदी, गश्ती दल के कृपाल सिंह, ऊधन सिंह, राजीव, शान मोहम्मद ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पांच लोगों को मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। चालक, परिचालक और उपनिरीक्षक को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया गया।
 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।