न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
आजम के गढ़ में पहुंचकर राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने आजम खां पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि आजम खां को महिलाओं के प्रति गलत भाषा का इस्तेमाल करने की आदत है। सिर्फ जयाप्रदा ही नहीं, बल्कि वह अन्य कई महिलाओं के प्रति ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर चुके हैं। ऐसे शख्स से वोट की चोट से बदला लेने का वक्त आ गया है।अमर सिंह शुक्रवार को स्वार के साप्ताहिक बाजार स्थित रामलीला मैदान में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजम खां को महिलाओं का अपमान करने और उनके खिलाफ अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करने में मजा आता है। जिससे यह साबित होता है कि वह महिलाओं से कितनी नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां ने सपा सरकार में बहुत जुल्म किए हैं, जनता द्वारा अब बदला लेने का समय आ गया है।
अमर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश के लिए किया है। वह किसी ने नहीं किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धि गिनाते हुए जयाप्रदा को वोट देकर नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। वही भाजपा प्रत्याशी जयप्रदा ने कहा कि मैने उस शख्स को हमेशा भाई माना लेकिन उन्होंने उनको अपमानित करने का काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में बिना भेदभाव के किए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।