ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
शहर में लोकसभा चुनाव से पहले भाजापा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित
शाह और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ शनिवार को कानपुर पहुंचे जहा 10
लोकसभा सीटों पर जीत के लिए 17 जिलों के पदाधिकारियों के साथ होटल लैंड
मार्क में चुनावी रणनीति को लेकर बैठक शुरू किया। बताया जा रहा है की यह
बैठक देर रात तक चलेगी। बैठक के दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10
लोकसभा सीटों पर कब्जे के लिए पदाधिकारियों को जीत का मूल मंत्र भी दिया
जाएगा। ।आप को बता दे। बैठक के पहले भाजापा के राष्ट्री अध्यक्ष अमित शाह
पुलिस लाइन मैदान में हैलीकाप्टर से उतरे जिसके बाद वह सड़क मार्ग से होते
हुए होटल लैंडमार्क पहुंचे। वही प्रदेश के मुखिया योगीआदित्यनाथ चकेरी
एयरपोर्ट में उतरे जिसके बाद वह सड़क मार्ग दवारा होटल पहुंचे। इस दौरान
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल,जे पी नड्डा
,सतीश महाना समेत अन्य नेता भी बैठक में मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।