जिला सवांदाता:अरविन्द शर्मा कानपुर देहात
गर्मी के मौसम में आग बहुत तेजी से भड़कती है,एक चिन्गारी पूरे गाँव की भोजन रेखा को समाप्त कर सकती है।फायर,फ्यूल,फोर्स इन्हें तीन एफ या चिन्गारी, ईंधन,आक्सीजन का बल भी कहते हैं। इन तीन में से किसी एक की भी अनुपस्थिति में आग लगना असम्भव है।
खेत के चारो किनारों की फसल पहले काट लें जिससे दुर्घटना बस बगल के खेत में लगी आग से दूसरे खेत की फसल के मध्य में रिक्त स्थान बन जाए और आग आगे न बढ़ने पाए। उक्त बात दक्षिण एशियाई देशों के मध्य से ग्रेपलिंग मे स्वर्ण पदक विजेता शान्या ने आग्नि सुरक्षा एक्सप्रेस बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करने से पूर्व उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कही। इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित ने कहा कि चूल्हे की चिन्गारी घूरे में न जाने दें पिछले वर्षों में गाँव के पश्चिम दिशा से लगी आग ने पछुआ हवा के साथ पूरे के पूरे गाँव भस्म किए हैं।
एक बाल्टी पानी का श्रमदान घूरे की आग बुझाकर पूरे गाँव की खुशाली को कायम् रखेगा। मदरलैण्ड एकेडमी के डायरेक्टर अशोक सिंह यादव ने ग्रामीणों से आग है अति विनाशकारी,फसल सुरक्षा हम सबकी है जिम्मेदीरी,एक चिन्गारी पर्यावरण पर भारी। फसल सुरक्षा जीवन रक्षा के नारे लगवाए। बीरेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आपदा के समय फायर ब्रिग्रेड की तत्काल सहायता लें व गाड़ी आने के लिए रास्ते साफ रखें।नेशनल प्लेयर शिवम् ने जलाशयों को भरे रहने देने की अपील की। इस जागरूकता बस ने तिगाईं,मल्लाहनपुरवा,रूरा के लोगों को जागरूक किया।रैली में जान्हवी ,मानवी,स्वाती,खुशबू,शोभित,आकाश सहित पचास से अधिक लोग शामिल थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।