बस्ती रिपोर्ट -राज आर्या
बस्ती संसदीय लोकसभा चुनाव में जनता को एक अजीब प्रत्याशी देखने को मिला।जब गुरूवार को सुदामा के वेश में एक उम्मीदवार रथ पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।वहीं रथ पर कृष्ण के भेष में एक और किरदार मौजूद रहे।पर्चा दाखिल करने पहुंचे उम्मीदवार ने आधी धोती पहने और आधी धोती ओढ़े हुए, पैरों में खड़ाऊ और माला जपते हुए नामांकन करने पहुंचे इस प्रत्याशी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई । दरअसल यह प्रत्याशी चन्द्रमणि पांडेय हैं

जो इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में बस्ती से लोकसभा चुनाव के लिये नामांकन करने पहुंचे थे । चन्द्रमणि पांडेय राष्ट्रीय लोकदल से विधानसभा का चुनाव में जोर आजमाइश कर चुके हैं । सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इनके पास चल अचल संपत्ति करीब 1.75 करोड़ है, जो इन्होंने अपने हलफनामे में भी बताया है
मीडिया से बातचीत करते हुए चन्द्रमणि पांडेय ने बताया कि जनता के लिए यह वेश बनाया हूं और वोट मांग रहा हूं, यह संपत्ति मेरे पूर्वजो की है, जिसे मैं खर्च नही कर सकता, जनता को भ्रमित होने की जरूरत नही है, मैं हमेशा जनहित की लड़ाई लड़ता रहूंगा । उन्होंने कहा कि जीत के बाद वह जनता के लिये हमेशा मौजूद रहेंगे । उन्होंने कहा कि किसान देश की सेवा करता है और नौजवान देश को आगे बढ़ाता है और मैं किसानों और नौजवानों के लिए शुरू से लड़ाई लड़ता रहा हूं ।
बस्ती लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होना है । इस सीट पर भाजपा से हरीश द्विवेदी, बसपा से रामप्रसाद चौधरी और कांग्रेस से राजकिशोर सिंह मैदान में हैं ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।